The Women Post

STAY INFORMED STAY EMPOWERED

प्रियंका लगा रहीं योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार तो स्मृति दे रहीं मदद के लिए धन्यवाद

1 min read

न्यूज डेस्क :

एक ओर जहां कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव, प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद मांगी है तो वहीं केद्रीय मंत्री स्मृती ईरानी ने उन्हें मदद के लिए धन्यवाद दिया है। वजह है सड़कों पर मीलों का सफर करते जा रहे प्रवासी मजदूरों की घर वापसी ।

प्रियंका ने योगी आदियनाथ से गुहार लगाई है कि वह प्रवासी मजदूरों को कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही बसों में अपने-अपने घर भेजने की परमिशन दें। वह उत्तर प्रदेश सरकार से इस मामले में राजनीति नहीं करने की मांग कर रही हैं।

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1261966992723959808?s=20

प्रियंका ने एक और ट्वीट किया जिसमें वह सड़क पर खड़ी बसों की वीडियो साझा कर रही हैं।

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1261953061896941569?s=20

वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद कर रही हैं कि उन्होंने श्रमिकों की घर वापसी में मदद की है। बकौल स्मृति उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने रायबरेली जिले के सलोन विधानसभा के 2224 श्रमिकों को बस एवं रेल द्वारा वापस लाने का काम किया है।

स्मृति ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने पूरे देश से उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के 10330 लोगों की घर वापसी कराने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है।

error

Enjoyed Being Here! Spread The Word