The Women Post

STAY INFORMED STAY EMPOWERED

निर्भया को मिला इंसाफ, दोषियों को मिली फांसी

1 min read

सात साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार निर्भया को इंसाफ मिल ही गया।

16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में निर्भया के साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के सभी दोषियों को फांसी दी जा चुकी है। शुक्रवार सुबह 5:30 बजे दिल्ली के तिहाड़ जेल में निर्भया के चारों गुनहगार अक्षय, विनय, पवन और मुकेश को एक साथ फांसी के फंदे पर लटकाया गया। चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही शवों को परिजनों के हवाले किया जाएगा।

मालूम हो कि 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली के वसंत विहार इलाके में निर्भया जो कि पैरामेडिकल की एक छात्रा थी, 6 लोगों ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। कानून द्वारा सभी 6 दोषियों को गिरफ्तार कर लिए जाने के बाद न्यायालय द्वारा उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया था।

उनमें से एक गुनहगार राम सिंह ने साल 2013 में जेल में ही फांसी लगा ली थी। चार दोषियों को शुक्रवार सुबह फांसी दे दी गई है और छठा दोषी नाबालिग होने के कारण जुवेनाइल कोर्ट से मिली सजा पूरी कर बरी हो चुका है।

error

Enjoyed Being Here! Spread The Word